नौगढ़ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कोर्ट से जारी था वारंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय द्वारा NBW वारंट जारी किया गया था और पुलिस कई दिनों से इसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने श्रीकान्त पाल उर्फ कान्ता पाल को गिरफ्तार किया, जो ग्राम मझगवां थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली का निवासी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक राम भवन यादव और कांस्टेबल अवधेश पटेल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?