आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग, पीड़िता ने तहसील दिवस में सौंपी शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को तहसील दिवस पर एक पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में उच्च स्तरीय जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता रेनू यादव, जो मारकुंडी क्षेत्र की निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी में नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के कुछ अधिकारियों द्वारा नियुक्ति सूची में नाम दर्ज कराने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी। जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो उनका नाम सूची से हटा दिया गया और किसी अन्य उम्मीदवार का नाम शामिल कर लिया गया।

पीड़िता ने दावा किया कि इस भ्रष्टाचार से जुड़े कई साक्ष्य, ऑडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने पूर्व में भी जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

रेनू यादव ने तहसील दिवस पर दिए गए प्रार्थना पत्र में आंगनबाड़ी भर्ती में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को दोबारा संचालित कर पात्र उम्मीदवारों को न्याय दिलाने की अपील की है।

मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?