अमित मिश्रा
समाजवादी पार्टी मांग करती है कि सांसद छोटेलाल खरवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराया जाय:रामनिहोर
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के रावर्ट्सगंज से सांसद छोटेलाल खरवार को चन्दौली जनपद में दिशा की बैठक दौरान भाजपा विधायक द्वारा दी गयी धमकी का समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है और इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार में माफियाओं के बोलबाला है। उक्त बात समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जनपद चंदौली की दिशा की बैठक में उपसभापति के हैसियत से चकिया क्षेत्र के होने के कारण भाग लिए ।बैठक में भाजपा के माफिया विधायकों द्वारा चंदौली जनपद के उच्च अधिकारियों के सामने खुलेआम धमकी दी गई। इसके बावजूद भी उच्च अधिकारी मौन धारण बैठे रहे ।इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार में माफियाओं का ही बोलबाला है।
वहीं भाजपा विधायकों द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध खनन किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर अवैध खनन में लिप्त है । इन खनन माफियाओं से जनपद सोनभद्र की आम जनमानस में काफी आक्रोश है। दलीत सांसद के साथ इस तरह के व्यवहार से पीडीए के लोग आहत है।पूर्व की सरकार में इन माफियाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से फिर से माफियाओं का आतंक चरम सीमा पर है अगर रावर्ट्सगंज के सांसद के साथ कुछ घटना घटित होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उन माफियाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए । इसके साथ ही साथ रावर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था कराया जाए । यदि भाजपा सरकार और जिला प्रशासन तत्काल आवश्यक कार्यवाही नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल, सोनभद्र नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पाण्डेय, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ज्यूतेष गौतम, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला उपाध्यक्ष डा0 लोकपति सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, सुरेश यादव, जितेंद्र कुमार, उमर अफरोज खान, सुरेश पटेल, सौर्य त्रिपाठी मिथिलेश सिंह के साथ दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







