हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में परंपरागत तरीके से पंचदेव मंदिर से होलियारों की टीम झाल मजीरे के साथ होलिका का धुल उड़ाने के लिए निकली। तहसील, कोतवाली गेट से होते हुए मस्तानों की टोली जैसे ही मुख्य चौक पर पहुंची, वहां उनकी आगवानी रंगों से हुई। इसके बाद ढोल मजीरे की धुन पर झूमते नाचते मस्तानों की टोली मेन रोड होते हुए माँ काली तिराहा होते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंची। वहां सविधिक पूजन अर्चन के बाद घर, परिवार, समाज एवं राष्ट्र की मंगलकामना करते हुए होलिका का धुल एक दुसरे के मस्तक पर लगाकर पर्व की शुभकामना दी। इसके बाद तो समूचे नगर एवं क्षेत्र में आधुनिक होली का खुमार पुरे शबाब पर पहुंचा।
डीजे एवं ध्वनि विस्तारक उपकरणों की धुन पर संकट मोचन, मां काली तिराहा, रामनगर समेत अन्य स्थानों पर युवाओं एवं बच्चों को टोली थिरकते हुए लोगों को रंग गुलाल से सराबोर करने में दोपहर बाद तक जुटी रही। तहसील मुख्यालय के मेन चौक, अमवार मोड़, मुंसिफ रोड, शिवाजी तालाब मार्ग समेत दर्जनों स्थानों पर यह सिलसिला दोपहर बाद तक चला। धनौरा गांव में धूल उड़ाकर गाजे बाजे के साथ होली का त्योहार मनाया। इसके बाद अबीर गुलाल के जरिये भाई चारा का संदेश देते हुए, लोग देर रात तक
एक दूसरे के घर जाकर मेल मिलाप करते रहे। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। कोतवाल मनोज कुमार सिंह अपने अधीनस्थों के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?