संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के नवका टोला में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव की हालत संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?