बस अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकराईं, गाय की मौत, तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर बभनी बाजार में गाय को बचाने में बस अनियंत्रित हो बिजली के पोल से टकरा गईं। जिससे बस सवार तीन लोग घायल हो गये। जबकि गाय की मौके पर मोती हो गई।

जानकारी के अनुसार बभनी अम्बिकापुर मार्ग पर बभनी बाजार में रेणुकूट से बीजापुर चलने वाली प्राइवेट बस गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गई। जिससे गाय की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस पर सवार तीन लोग घायल हो गये ।प्राइवेट बस में सवार रेखा देवी पत्नी अनिल कुमार 30वर्ष व निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय लालाराम उम्र 25 वर्ष निवासी डोडहर धरकार बस्ती थाना बीजपुर व खलासी सत्येंद्र कुमार पुत्र राम सुभग भारती निवासी भंवर उम्र 30 वर्ष घायल हो गये ।मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलो सामुदायिक स्वास्थ्य बभनी पहुंचाया गया।

उप निरीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा।

Leave a Comment

1447
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?