पीडीए समुदाय को खत्म करना चाहती है भाजपा:सांसद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए जन पंचायत अनवर चलता रहेगा । इसलिए समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में पीडीए जन पंचायत के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम करें ।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा पीडीए समुदाय को खत्म करना चाहती है । यह सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इसे किसान नौजवान आदिवासी गरीब मजदूर के लोगों से कोई लेना देना नहीं है ।
बैठक के अंत में 2 मिनट का शोक संवेदना व्यक्त किया गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई की बालेश्वर यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों को ईश्वर सहन की शक्ति प्रदान करें।


बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पटेल श्याम बिहारी यादव संजय यादव पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव अनिल प्रधान वेदमनी डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल अशोक पटेल त्रिपुरारी गौड़ बाबूलाल यादव मन्नू पांडे महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर अजय रवि कुमार गौड़ कुमारी मंदाकिनी पांडे कुमारी निधि पांडे पीयूष यादव बिंदु यादव सत्यम पांडे फारूक अली जिलानी कृपा शंकर चौहान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?