चकरघट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैगंस्टर एक्ट आरोपी के खिलाफ उदघोषणा आदेश जारी, संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली पुलिस ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में चकरघट्टा पुलिस टीम ने गैगंस्टर एक्ट आरोपी बीरेन्द्र राजभर के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश का पालन किया।

बीरेन्द्र राजभर, जो 04 माह से फरार था, के घर ग्राम रामगढ़ में पुलिस टीम ने मा0 न्यायालय विशेष न्यायधीश गैंगस्टर एक्ट चन्दौली द्वारा जारी उदघोषणा आदेश का तामीला कराया और डुगडुगी पिटवाया। इसके अलावा, पुलिस टीम ने मुनादी कराकर अभियुक्त के मकान के दरवाजे पर उदघोषणा आदेश की प्रति चस्पा की।

पुलिस ने बीरेन्द्र राजभर को हिदायत दी है कि यदि वह 30 दिवस के भीतर गिरफ्तार नहीं होता है या मा0न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसकी चल संपत्ति को कुर्क कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 जीत बहादुर सिंह, हे0का0 शशिकान्त यादव और हे0का0 विरेन्द्र कुमार शामिल थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?