देश को विकसित बनाने के लिए सामाजिक स्मतलियकरण जरूरी:शिवकन्या कुशवाहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत समारोह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। संविधान को मजबूती प्रदान करने एवं सामाजिक भाईचारा बनाने के लिए जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा के नेतृत्व में रथ यात्रा का जनपद में जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि बिना सामाजिक समतलीयकरण के देश विकसित नही हो सकता।

वही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ० लोकपति सिंह पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा को साल व बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा भेटकर के कहा की जब तक बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा दिया गया संविधान पूर्ण रूपेण से लागू नही होगा तब तक गरीबों, मजलूमों, आदिवासियों, वनवासियों को सामाजिक और आर्थिक भागीदारी मिलना संभव नही होगा। आज लोगों को संविधान की मूल भावना को समझने व पढ़ने की जरूरत है, तभी गरीबों का कल्याण होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक नेता हरिहर सिंह चौहान द्वारा किया गया। वरिष्ठ उपस्थिति समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, संजय यादव, समाजवादी पार्टी के जिला महा सचिव सइद कुरैशी एवं रामभरोसे सिंह पटेल, चौ० यशवन्त सिंह , भागीरथी मौर्य , शिवनारायण चौहान , लल्लू भारती , सन्नी पटेल , पवन पटेल एवं जन अधिकार के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?