गैंगेस्टर एक्ट में आरोपी 15 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज  मांची थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मांची थाना पर पंजीकृत मुकदमा धारा- 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी राकेश यादव पुत्र बुटाई निवासी ग्राम बडागांव कला, थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार जो लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इस इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में थाना मांची पुलिस द्वारा रविवार को रात में मांची मोड़ ग्राम सुअरसोत से वांछित 15000/- रुपये के पुरस्कार घोषित राकेश यादव पुत्र बुटाई को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सूर्यभान, हेडकांस्टेबल राजेश सिंह और धर्मेन्द्र गोड़ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?