नौगढ़ में पत्नी को डंडे से पीटने वाला पति हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में पति ने अपनी पत्नी को बेहरमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर रामनारायण शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी रीता देवी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी पत्नी का हाथ टूट गया।

गुरुवार की शाम को हुई इस घटना के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि रीता देवी की मां रजवंती देवी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रीता को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?