अंतरिक्ष में भारत का परचम: एक दशक में 460 सैटेलाइट्स की सफल उड़ान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

    बीते 10 वर्षों में लॉन्च हुए 460 सैटेलाइट्स: डॉ. धर्मवीर तिवारी

    सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सोनभद्र नगर के वार्ड नंबर 8 के बूथ नंबर 14 पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुना गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश की नारी-शक्ति को समर्पित पहल की घोषणा की, जिसमें उन्होंने 8 मार्च को महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रेरणास्रोत महिलाओं को एक दिन के लिए सौंपने की बात कही। इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

    मोटापे से निपटने के लिए पीएम मोदी की सलाह

    पीएम मोदी ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं पर बात करते हुए कहा कि मोटापा कई बीमारियों का कारण बन सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए हर महीने 10 प्रतिशत कम तेल का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और बॉक्सिंग चैंपियन निखत ज़रीन का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भी अपने संकल्प और अनुशासन से मोटापे पर काबू पाया है।
    इस विषय पर कार्डियक सर्जन डॉ. देवी शेट्टी ने कहा कि मोटापे के कारण हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और फैटी लिवर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम और नियंत्रित डाइट जरूरी है।

    भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर पीएम का संबोधन

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा की उपलब्धियों को सराहा और कहा कि देश की स्पेस यात्रा की शुरुआत सामान्य तरीके से हुई थी, लेकिन वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत ने अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने बताया कि बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें कई दूसरे देशों की भी सैटेलाइट्स शामिल हैं।
    डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा, “भारत की इन सफलताओं ने पूरी दुनिया में हमारे देश का मान बढ़ाया है और इसरो की मेहनत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को एक बड़ी ताकत बना दिया है।”

    AI में भारत की प्रगति की विश्व ने की सराहना

    पीएम मोदी ने पेरिस में आयोजित AI सम्मेलन का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे भारत ने इस क्षेत्र में वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग आज AI का उपयोग कई क्षेत्रों में कर रहे हैं, जो देश की प्रगति को दर्शाता है।

    कार्यक्रम में मौजूद रहे कई प्रमुख नेता

    इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष शशिकांत पांडेय, जिला मंत्री युवा मोर्चा उत्कर्ष पांडेय, अजय पांडेय, आफताब अंसारी, सूरज, रवि कसेरा और देवेश पांडेय सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

    — संवाददाता, सोनभद्र

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1565
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?