वरुण संस्था द्वारा आयोजित दो-दिवसीय बाल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ में वरुण संस्था द्वारा आयोजित दो-दिवसीय बाल महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन, संस्था के संस्थापक डॉ. एसपी सिंह का सभी कार्यकर्ताओं द्वारा माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि वरुण संस्था पिछले 29 वर्षों से नौगढ़ और नगवा ब्लॉक के गांवों में काम कर रही है, जहां सरकार की योजनाएं अभी तक नहीं पहुंच पाई हैं वहां तक पहुंच कर वरुण संस्था संचालित हो रहा है

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सेमर साधोपुर कृष्ण कुमार,पूर्व प्रधान पुन्नू सिंह,सुदर्शन यादव,वरुण संस्था के कोऑर्डिनेटर रामकृत,संस्था के अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामकृत ने किया।

बाल महोत्सव कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालक और बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़, रस्सी दौड़, मेंढक दौड़, सुई धागा दौड़, कुर्सी दौड़,लंबी कूद,खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिसमें 100 मीटर बालक और बालिका दौड़ में प्रथम स्थान पर मुकेश कुमार और किरन ने बाजी मारी

गणित दौड़ और चित्रकला में प्रथम स्थान पर सूरज आकांक्षा ने बाजी मारी

कुर्सी इंदौर और लंबी कूद में प्रथम स्थान पर चांदनी सरोज ने बाजी मारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?