सी एस पाण्डेय
वन विभाग की चुप्पी का हो रहा चर्चा
बभनी (सोनभद्र) । वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने से धड़ल्ले से ट्रेक्टर दौड़ लगा रहे हैं लेकिन विभाग कान में तेल डालकर बैठा है।

बभनी वन क्षेत्र के नदी नालों से अवैध बालू का खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं की हिम्मत ऐसी की वन कार्यालय के सामने से ही ट्रेक्टर दौड़ा रहे हैं। बेख़ौफ़ खनन कर्ताओं की पहुंच बहुत तेज है।वही वन विभाग इन दौड़ लगा रहे ट्रेक्टर वाहनों के न तो कागजात की जाच कर रहे हैं न तो इन्हे अंकुश ही लगा पा रहे हैं।

क्षेत्र के ग्रामीण रेंज आफिस के सामने से दौड़ लगा रहे ट्रेक्टर का विडियो भी बना कर वायरल कर रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रेक्टर बालू नदियों से बाजारों तक पहुंच रहा है।ईश्वर विभाग के तैनात क्षेत्रीय दरोगा व वन कर्मी चुप्पी साधे हुए हैं।







