जिला कारागार में महाकुम्भ, संगम के अमृत जल से 850 बन्दियो को कराया गया स्नान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

महाकुंभ प्रयागराज से जल मंगवाकर बंदी महिला–पुरुषों को कराया गया संगम स्नान

सलखन(सोनभद्र)। महाकुम्भ प्रयागराज में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ संगम स्नान के लिए लग रही है तो वही आज जनपद में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर जिला कारागार में संगम के पवित्र जल से विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ कारागार में निरुद्ध सभी महिला एवं पुरुष बंदियों को स्नान करा पुण्य का सौभाग्य प्राप्त किया गया।

शासन के निर्देश पर जिला कारागार प्रशासन कई दिनों से कारागार में तैयारी की जा रही थी और स्टाफ को भेज कर प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाया गया तथा कारागार के अंदर एक बड़ा कुण्ड तैयार कराके जिसे ट्राई कलर से पेंट करवा कर उसमें भूमिगत ऑटोमेटिक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। संगम तट से मंगाए गए पावन जल को एक बड़े सजे हुए घड़े में पवित्र स्थल पर सुरक्षित किया गया था। जिसको पूर्ण विधि विधान के साथ कंधे पर उठाकर पुष्प वर्षा करते हुए बड़े कुंड के पास ले जाया गया।

जेल अधीक्षक के द्वारा पारंपरिक पोशाक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कुंड में प्रवाहित किया गया और वहां पहले से ही मौजूद सैकड़ो बन्दी पवित्र स्नान करने के लिए तैयार खड़े थे सभी के द्वारा जय गंगा मां एवं जय भोलेनाथ आज के नारे लगाते हुए स्नान प्रारंभ किया। बंदियों में पवित्र संगम जल में जेल में ही रहते हुए भी स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होने से उनमें खुशी उमंग और उत्साह देखने लायक था तथा सभी ने जेल प्रशासन का आभार प्रकट किया और दुआएं दी। जेल में रहते हुए भी 144 वर्ष बाद आए इस महायोग में संगम जल से स्नान करने का सौभाग्य मिला।
महिला बैरक में महिला बंदियों को भी पवित्र संगम जल उपलब्ध कराया गया जिसमें सभी महिला बंदियों ने स्नान कर पुण्य प्राप्त किया सभी महिलाएं खुशी में जेल प्रशासन को दुआए और आशीर्वाद दे रही थी।


इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदम्बा प्रसाद दुबे,डिप्टी जेलर शशांक पटेल सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?