एलयूसीसी कम्पनी उपभोक्ताओं के करोड़ों रूपये लेकर हुयी फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

ग्रामीणों ने थाने में किया शिकायत

वर्षों से चल रहा था कारोबार

बभनी (सोनभद्र) । क्षेत्र के बभनी बाजार में एलयूसीसी नाम की एक कंपनी ने लोगों से रुपए जमा कराए थे।अब जब लोगों की मच्योरिटी मिलना हुआ तो कंपनी ने हाथ खडे कर लिये।जिसको लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश है।

बभनी बाजार में वर्षों से एलयूसीसी कंपनी की एक शाखा चल रही थी, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों ने पैसे जमा किए थे। कंपनी कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का वादा कर रही थी, और लोगों को लाभ भी दिया जिसके लालच में आकर कई लोग अपना पैसा लगा दिया अब कंपनी के लोगों द्वारा सही जबाब न मिलने और पैसा न मिलने के कारण जमाकर्ता काफी परेशान हैं और अपने पैसे की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
बुधवार को एजेन्ट वशिष्ठ गुप्ता पर ग्राहकों ने आरोप लगाया कि अब भुगतान नहीं कर रहे हैं।जमाकर्ताओं का कहना है कि कंपनी के एजेंटों ने कई प्रकार के खाते चलाए थे जैसे डेली जमाकर्ता, मंथली जमाकर्ता और एफडी। क्षेत्र से हजारों लोगों का करोड़ों रुपए जमा था, और अब वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।इस संबंध में जमाकर्ताओं ने शासन और प्रशासन से अपना जमा हुआ रुपया वापस दिलाने की मांग की है। जमाकर्ता सीमा मौर्या ने बताया कि वह वशिष्ठ गुप्ता को व्यक्तिगत गारंटी पर 1.5 लाख रुपए दिये थे लेकिन अब वह देने में आनाकानी कर रहे हैं।इसी प्रकार मुकेश कुमार, वंशीधर, इरफान, मनीष कुमार, सद्दाम हुसैन,राहुल गिरी,प्रशान्त कुमार सहित दो दर्जन लोगों के करोड़ों रुपए जमा कराए हैं जो अब नहीं दे रहे हैं मजबूर हो सभी जमाकर्ताओं बभनी थाने में इसकी शिकायत की है। जमाकर्ताओं ने आरोप लगाये है कि वशिष्ठ गुप्ता हमारे जमा किये पैसे से अपनी प्रापर्टी बनाये है।

प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि इस मामले में शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं और बभनी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?