नौगढ़ में समाधान दिवस का आयोजन,अनुपस्थित अधिकारियों पर जारी हुआ नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में कुल 16 प्रार्थना पत्र पड़ा। इनमें से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 13 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

समाधान दिवस में पंचायत राज विभाग, राजस्व विभाग और वन विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र आए।

अनुपस्थित अधिकारियों पर जारी हुआ नोटिस

उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की जाती है कि अधिकारियों द्वारा लीपा-पोती की जा रही है, तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?