नौगढ़ में नाबालिक लकड़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)में एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बादल (19) पुत्र बबुंदर निवासी सिद्धि थाना रावर्टसगंज सोनभद्र को शुक्रवार की रात बरम पुलिया तिवारीपुर के पास दबोच लिया गया।

लड़की के पिता ने 3 फरवरी को चकरघट्टा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी बेटी 17 जनवरी को तिवारीपुर बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि लड़की को बादल ने शादी का झांसा देकर भगाया था।

लड़की ने महिला पुलिस को बयान दिया कि बादल ने उसे मोटरसाइकिल पर सोनवार मार्केट से बैठाकर भगाकर ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया और गंभीर आरोपों को देखते हुए मामले में धारा 65(1), 87 बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?