श्रद्धालुओं की कार खड़ी ट्रक में टकरायी,एक ही परिवार के 6लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महाकुम्भ से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे कार सवार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाजार में इंडियन बैंक के सामने श्रद्धालुओं से भरी कार ने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया।  सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार सवार सभी लोग प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर छत्तीसगढ़ वापस घर जा रहे कि डाला में दुर्घटना होने से 6 लोग घायल हों गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में महाकुम्भ प्रयागराज से स्नान कर वापस छत्तीसगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार खड़ी ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया,जिससे कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह स्व क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार चालक नरेश गुप्ता पुत्र मानिकचंद और सवार प्रमिला पत्नी नरेश गुप्ता, धीरज गुप्ता पुत्र नरेश, चंदन गुप्ता पुत्र सुनील, रामकुमार गुप्ता पुत्र सीताराम, बसंती देवी पत्नी रामकुमार निवासी कोठसारी चौकी पास्ता छत्तीसगढ़ घायल हो गये।

वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने दो महिला समेत कुल 6 श्रद्धालुओं को एम्बुलेंस से सीएचसी  भेजवाया गया और क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?