11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में होगा कार्यक्रम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। नगर मंडल की बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल में नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जनक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनानें कि रूप रेखा तैयार कि गयी ।

बैठक में नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा के अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर 11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश केसरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, पूर्व भाजपा जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, सरोज केसरी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम तिवारी, अमन वर्मा, धीरेंद्र पांडे, अखिलेश कश्यप, रजनीश रघुवंशी, राजबहादुर सिंह, आलोक रावत, बंटी ध्रुव, कान द्विवेदी, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?