नपा अध्यक्ष ने सुनीं जनता की समस्याएं, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई (सम्भव) दिवस के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान नगर निकायों से कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।

नगर निकायों से आईं 27 शिकायतें

समाधान दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 3, ओबरा में 4, रेनुकूट में 2, पिपरी में 4, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 और अनपरा में 3 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता – नपा अध्यक्ष

जन सुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

सभासदों और अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, अमित दुबे, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, विमलेश कुमार, संत कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रशासन ने जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याएं समाधान दिवस पर दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?