बौद्ध विहार में राज्यमन्त्री ने लगाई वनवासियों की जन चौपाल, सरकार की गिनायी उपलब्धियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विश्व का कल्याण मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है जो तथागत गौतम बुद्ध के रास्ते पर चलने से ही होगा। उक्त बाते जनपद के बेलहत्थी बौद्ध विहार पर निर्धन आदिवासियों परिवार के बीच कम्बल वितरण समारोह में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कहा।


प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि मानवता की सेवा से कोई धर्म बड़ा नहीं होता है तथागत गौतम बुद्ध ने प्रेम, दया, शांति, ज्ञान और करुणा का पंचशील सिद्धांत दिया है जो भी देश पंचशील का पालन किया है, वह हमेशा तरक्की किया है।  तथागत बुद्ध के रास्ते पर चलने से ही विश्व का कल्याण होगा।

इसके साथ ही शाक्य सिद्धार्थ गौतम बुद्ध विहार एवं शोध संस्थान बेलहत्थी में सैकड़ो आदिवासी जनजाति के लोगों को कम्बल वितरित किया और उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया।

वही कार्यक्रम में को सम्बोधित करते हुए म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम लोगों के लिए है परंतु कुछ तथा कथित लोग सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गुमराह किया जाता है। सरकार की योजनोआ का लाभ लेने के लिये जनतक को सीधा ब्लॉक और पंचायत से जुड़कर संर्पक करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में बेलहत्थी के ग्राम प्रधान संगीता देवी, सलखन प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार गोड़, चंद्रभान क्षेत्र पंचायत सदस्य, विजय यादव समाजसेवी, अमरेंद्र सिंह गौड़ उर्फ गुड्डू , धर्मेश जैन, बाके सिंह, जिला पंचायत सदस्य,मंगल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?