पहली बार गरीब, मध्यम व किसानो के हित मे है यह आम बजट:डॉ धर्मवीर तिवारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। केन्द्र सरकार द्वारा आज सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2025 का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर जनपद के राजनीतिक दलों ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया दिया। 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है, हर बार बजट में सस्ता या महंगा देखा का देखा जाता था लेकिन ईस बार का बजट सबसे सशक्त बजट है तो इस देश की इकोनामी को पूरे विश्व के समानांतर लाकर खड़ा कर देगा। मध्यम वर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर जो कभी सोचा नही था, 12 लाख रुपये तक आय पर कोई टैक्स देय नही होगा,वह सपना आज पूरा हुआ है।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा की 2024-25 का यह बजट विकसित भारत के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत अन्नदाता किसानों के लिए भरपूर योजनाए। इस बार के बजट में दी गई हैं पूरे देश के 100 जिले जहां जिस चीज की खेती कम है ऐसे जगहों पर कृषि के विकास के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के अंतरगत 1 करोड़ 70 लख किसानों को मजबूत करने का संकल्प हर वर्ष है दाल की पैदावर बढ़ने के लिए सरकार किसानों से सीधे दाल खरीदेगी सबसे मजबूत किसान क्रेडिट कार्ड जिसकी क्षमता 3 लाख थी उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया गया है। 

बिहार में मखाना बोर्ड बनाया गया और असम में यूरिया का नया प्लांट की आधारशिला रखी जायेगी, उसी तरह शिक्षा में हर स्तर के छात्रों के लिए फेलोशिप योजना लाया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में हर साल अतिरिक्त मेडिकल कालेजों में 10000 अतिरिक्त सीट बढ़ाई जायेगी। कैंसर मरीजों के लिए डे केयर सेंटर बनाया जाएगा रोजगार के क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं को नए उद्योग लगाने के लिए 2 करोड़ तक का टर्म लोन दिया जाएगा यहां तक की सरकार ने वरिष्ठ नगरीकों को 50 हज़ार से ऊपर ब्याज मिलने पर टैक्स लगता था उसकी सीमा बढ़ाकर ₹1 लख कर दिया।


डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यह स्वर्णिम युग चल रहा है जो अपना परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। जिसके इकोनामी की चर्चा जिसके विकसित होने की चर्चा पूरे विश्व में है युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले गए हैं। इस बजट में गरीब किसान बेरोजगार युवा महिलाऐं सबके विकास की गति को लगातार बढ़ने की चिंता की गई है भाजपा की सरकर में इस देश के हर क्षेत्र में चाहे रोड कनेक्टिविटी हो, इंटरनेट कनेक्टिविटी हो ,एयर कनेक्टिविटी हो या रोजगार कनेक्टिविटी हो सारे क्षेत्रों में विकास के नए आयाम गढ़ा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?