कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में S.T.M कॉलेज की टीम ने जयमोहनी को 9 रनों से हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चन्दौली) में जय मां अमराभगवती स्पोर्टिंग क्लब के तत्त्वाधन में आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच S.T.M कॉलेज और जयमोहनी के बीच खेला गया। इस मैच में S.T.M कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 80 रन का लक्ष्य रखा, जिसमें राहुल के बल्ले से 23 रन बनाए गए। जयमोहनी की टीम जवाब में 71 रन ही बना सकी और 9 रनों से परास्त हो गई।

मैच के बाद, दीपक को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। राहुल यादव को मैच ऑफ़ टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। S.T.M कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक यदुवंशी ने अपने स्कूल की टीम की खूब सराहना की और विद्यालय के अध्यापक सोहेल खान ने अपने टीम की जीत पर खुशी मनाई।

इस अवसर पर अनिल सिंह यदुवंशी, लोला यादव, भोला कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनय मौर्य, सुजीत यादव सहित कई अतिथि मौजूद रहे। S.T.M कॉलेज के खिलाड़ी रघु, राहुल, मोहित, प्रियांशु, रोहित आदि ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?