चकरघट्टा पुलिस ने चोरी की बैटरी और नकदी के साथ 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ चकरघट्टा पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की थी। यह घटना 21 जनवरी 2025 को हुई थी, जब सलाउद्दीन उर्फ काजू खां पुत्र इकबाल निवासी बरवाडीह का खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैटरी चोरी कर लिया गया था।

चोरी का पता चलने के बाद सलाउद्दीन ने चकरघट्टा थाने पर लिखित तहरीर दी, जिसके बाद थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद मय पुलिस बल के साथ मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक  22.01.2025  को सुबह 08.30 बजे जयमोहनी रेशम प्लांटेशन के पास अभियुक्त संजय यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम बरवाटांड के पास से बैटरी और ₹5000 के साथ अभियुक्त को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है और अपना खर्च चलाने के लिए चोरी करता है।

गिरफ्तारी कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, हे0का0 महेश सेन शामिल थे।

अभियुक्त संजय यादव का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0-128/23  धारा 08/21 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?