अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से एक की मौत,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल।

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र): थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव में अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से घायल हुए दो युवकों में से एक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्प्ताल में उपचार करा रहा है। छत्तरपुर निवासी संतोष कुमार (30) पुत्र रामदेव गांव के ही हरिदर्शन 32 वर्ष पुत्र रामलाल के साथ शनिवार को झारखंड राज्य के धुरकी थाना अंतर्गत कनहर नदी सुखलदरी घूमने गए थे। वहां से वापस घर आते समय तीव्र घुमाव पर बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां संतोष की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि हरिदर्शन को दुद्धी में ही इलाज हो रहा है। संतोष को एक निजी हास्पिटल वाराणसी में भर्ती करवाया जहां रविवार को इलाज के दौरान दोपहर 11 बजे उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। समाजसेवी शिव कुमार यादव ने बताया कि संतोष कुमार सरल स्वभाव और सुख दुःख में साथ रहने वाला व्यक्ति था आज उसके जाने से हम सभी गांव के लोग दुखी हैं।इसकी सूचना आज विंढमगंज थाना में लिखित प्रार्थना पत्र दे दिया हूं।वहीं थाना अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?