नीलगायो के तांडव से किसान परेशान, फसलों को हो रहा भारी नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

केकराही (सोनभद्र) । करमा थानांतर्गत न्याय पंचायत पापी के एक दर्जन से अधिक गाँवो मे नील गायो के तांडव से किसानो की लहलहाती फसल चौपट होती चली जा रही है, जिससे किसानो मे चिंता बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत दो वर्षो से नीलगायो की संख्या मे काफी इजाफा हुआ है।

दर्जनों की संख्या मे इनके द्वारा खड़ी एवं फलयुक्त अनाज मटर, अरहर, टमाटर आदि को क्षति ग्रस्त किया जा रहा है।कसया खुर्द, कसया कला, जोकाही, पापी, यमशोकर आदि गाँवो के किसान रामधनी पटेल, राधेश्याम, इंद्र बहादुर, प्रेमनाथ, चंद्रकांत, अनिल कुमार आदि ने बताया कि प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक नीलगाय खेतो मे आकर फसल तो खाती ही है साथ मे खेत मे ही बैठकर फसलों को धराशाई भी कर दे रही है। जिससे इतनी लागत लगाने के बाद भी मूलधन भी वापस नही आ रहा है।प्रतिदिन हर एक गांव मे हजारों रुपये की फसल नष्ट हो रही है।जिससे किसान काफी चिंतित व मायूस है।जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?