नौगढ़ क्षेत्र में रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से लोगों को कंबल वितरित, जिलाधिकारी ने की पहल की सराहना
नौगढ़ तहसील में रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों ने क्षेत्र में कंबल वितरण किया। सबसे पहले, बाल्मीकि सेवा संस्थान नौगढ़ में छात्रावास के बच्चों को कंबल वितरित किए गए। इसके बाद, नौगढ़ तहसील मुख्यालय में जिलाधिकारी चंदौली के आगमन पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ कुंदन राज कपूर और तहसीलदार सतीश कुमार के साथ नौगढ़ क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव चिकनी में ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए।

जिलाधिकारी चंदौली ने अपने संबोधन में सरकारी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और लोगों को अपनी किसी भी समस्या के लिए जिला मुख्यालय को सूचित करने का आग्रह किया। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डी एस मिश्रा ने सभी को अपने बच्चों को शिक्षित करने और स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य जिनमें डी एस मिश्रा, राकेश जायसवाल, शैलेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश पटेल, सुरेन्द्र सोनी, रवि गुप्ता, पियूष अग्रवाल, और अंकित सिंह शामिल थे। हम अपने रामनगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिनके योगदान से कंबल की व्यवस्था हुई।

कार्यक्रम में सहयोग के लिए नौगढ़ तहसील के कर्मचारियों एवं अधिकारियों, तहसीलदार नौगढ़ सतीश कुमार, उपजिलाधिकारी नौगढ़ कुंदन रतन कपूर, और जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने इस कार्य हेतु अपना अमूल्य समय दिया।








