गाजीपुर बना विधायक खेल महाकुम्भ क्रिकेट मैच का विजेता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

फाइनल मैच में ओबरा को 3 विकेट से हराया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  विधायक खेल महाकुम्भ क्रिकेट मैच का आज फाइनल मुकाबला ओबरा और गाजीपुर के बीच खेला गया।जिसमें गाजीपुर ने ओबरा को तीन विकेट से हरा कर मुकबला जीत विधायक खेल महाकुम्भ की ट्राफी अपने नाम किया।

आज के खेल का सोनभद्र नगर पालिका के भाजपा सभासद चंद्रप्रकाश दुबे के टास करा कर मैच का शुभारंभ किया। वही ओबरा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया,ओबरा की तरफ से अनुराग रघुवंशी ने 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 बाल पर 61 रन तो प्रदीप ने 3 चौके की मदद से 19 रन बना कर अपनी टीम का स्कोर 131 रन पर पहुंचाया। गाजीपुर की तरफ से मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट और सुमित जायसवाल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिया।

वही गाजीपुर लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर फाइनल मैच को 3 विकेट से जीत हासिल किया।गाजीपुर की तरफ से संदीप मौर्य 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 17 बाल पर 37 रन तो अरशद अहमद ने 1 छका लगाकर 23 रन बनाकर अपनी टीम को जीत का खिताब दिलाया। ओबरा की तरफ से सनी 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट तो अनुराग ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।


विधायक भूपेश चौबे व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला मंत्री संतोष शुक्ला के द्वारा आमिर रज्जा को मैन आफ द मैच व विजेता रही गाजीपुर व उपविजेता रही ओबरा की टीम को ट्राफी दिया गया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी,नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ,रजनीश रघुवंशी ,नवल वाजपेयी ,दीपक दुबे ,राजेश चौबे , सुनील सिंह ,आशुतोष शुक्ला , राजन तिवारी के द्वारा विजेता व उपविजेता के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया ।


वही 16 जनवरी को डायट परिसर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना सम्भावित है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?