थाना समाधान दिवस पर सर्वाधिक राजस्व के मामले आये,74 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

जिले के सभी थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों करें निस्तारण निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के समस्त थानों पर सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा चोपन थाना पर जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने सर्किल क्षेत्र पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण समय पर कराया जाय।

जनपद के समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इसी के साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

जनपद में पुलिस से सम्बन्धित प्राप्त कुल 14 प्रार्थना पत्रों में से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण तथा राजस्व से सम्बन्धित कुल 122 प्रार्थना पत्रों में से 64 का मौके पर ही निस्तारण किया गया (इस प्रकार कुल 136 प्रार्थना पत्रों में से 74 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया) जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?