अनियंत्रित गिट्टी लदा टिपर नाली में धंसा, कई लोग चपेट में आने से बाल बाल बचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। विंढमगंज के बाजार में एक बड़ी घटना घटनें से हादसा टला, जहां एक अनियंत्रित ओवरलोड टिपर ने नाली को ध्वस्त कर दिया। यह घटना रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मार्केट में हुई, जहां टिपर ने नाली को तोड़ दिया और उसका पिछला चक्का फंस गया। वहां मौजूद कई लोग हड़से का शिकार होने से बाल बाल बच गए। टिपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया ।

इस घटना से ग्रामीणों में जोरदार आक्रोश देखा गया, क्योंकि बीते कई महीनों के दौरान मार्केट में निर्मित नाली को कई जगह पर गाड़ियों के द्वारा तोड़े जाने के बाद यथावत छोड़ दिया गया। इससे बाजार से निकलने वाली गंदा पानी का बहाव सड़क पर हो रहा हैं जिससे इन नालियों व सड़क पर गन्दा पानी रुक जाने से दुर्गंध उठ रही है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इसका निर्माण पुनः निर्माण कौन कराएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा और नाली का निर्माण पुनः कराएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?