इंडियन ओवरसीज बैंक का 42 लाकर तोड़ करोड़ो रूपये की लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सैफुद्दीन

22 दिसम्बर को चिनहट इंडियन ओवरसीज बैंक से सात लुटेरों में लूट की घटना को दिया अंजाम

1 किलो 889 ग्राम सोना और 1 किलो 240 ग्राम चांदी हुई बरामद

लखनऊ(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चिनहट थाना क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकरों को काट कर लूट करने वाले गया तीन लुटेटो को आज सुबह मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है इसमें एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया जबकि अभी 4 लुटरे फरार है। इस घटना में घायल अरविंद कुमार चौधरी है और ये सभी लड़के बाहर मुंगेर बिहार के हैं और इसमें आस पास का भी मुखबिर शामिल है। इनका नेटवर्क एक दूसरे से जेल से हैं और इनका अपराधिक इतिहास भी है। बैंक की सुरक्ष में भी कमियां पाई गई हैं जिसको देखते हुए पुलिस बैंक को नोटिस दिया है। 

पुलिस फरार लुटेरों की गिरफ्तारी के बाद आगे की और बरामदगी की जाएगी। वही पुलिस सभी खाताधारक से संपर्क कर अपना खाका तैयार करेगी। विपिन कुमार नाम का लुटेरा जो जेल में मिला है उसी ने इस घटना की पूरी साजिश की गई है। ये लोग 17 तारीख को ही लखनऊ आ गए थे। जिसके बाद से ही बैंक की पूरी रेकी की जा रही थी। ये सभी लड़के जेल जा चुके है और ये सभी शातिर अपराधी रह चुके हैं जो लोग अभी तक पकड़े गए हैं उनके पास से अब तक 3 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। अभी इस घटना में चार लोग फरार हैं।

इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया गया है। बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड और अलार्म सिस्टम नहीं था इसके साथ ही अन्य कमियां भी देखने को मिली है। बदमाशों का पूरा टारगेट लॉकर था ना कि अलमीरा में रखी हुई नकदी पर था जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी अरविंद कुमार, बलराम कुमार व कैलाश बिंद बिहार के रहने वाले है पुलिस ने इनके पास से 3 लाख रुपये कैश व पीली धातु व सफेद धातु बरामद की है।

पुलिस की गिरफ्त से अभी इस लूट में शामिल चार आरोपी फरार है , जिनके नाम, मिथुन कुमार, सोबिन्द कुमार, शनी दयाल, विपिन कुमार जिनको पडकने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

इस पूरी घटना को अंजाम देने में 7 लोग शामिल थे जो कि 3 से 4 घण्टे के अंदर इन लोगो द्वारा 42 लॉकर तोड़े।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?