क्षेत्रीय अपर सचिव ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी का किया समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद के सभी प्रधानाचार्यो के साथ की बैठक दी आवश्यक जानकारी

आरएसएम इंटर कालेज के छात्रों में वितरित किया स्वेटर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय अपर सचिव डॉ विनोद राय ने जनपद के प्रधानाचार्यो व शिक्षको के साथ राजा शारदा महेश इंटर कालेज परिसर मे एक बैठक कर यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा प्रत्येक वर्ष आप सभी के सहयोग से सकुशल सम्पन्न कराई जाती रही है,फिर भी अति उत्साह मे किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो जाय इसके लिए सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है।आप के छोटी सी भूल से इतने दिनों की कड़ी मेहनत और आप के द्वारा अर्जित प्रतिष्ठा तार तार हो जाती है।

बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी जाय। उन्होंने प्रधानाचार्यगणो को आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय कार्यालय मे किसी भी प्रकार की कोई असुविधा होने अथवा किसी कार्य मे विलम्ब होने पर मेरे मोबाइल नंबर पर मुझे अवगत कराये,मेरा प्रयास है कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या प्रधानाचार्यगणो को न होने पाये।

वही विद्यालय परिसर मे क्षेत्रीय सचिव के आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा बृजेश सिंह, प्रबंध संचालक ऋषिकेश पाठक,सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया।

इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डीपी सिंह, विवेकानंद मिश्र, माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल,रमाकांत कुशवाहा, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष सुनील राव, कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ल के साथ दो दर्जन से अधिक प्रधानाचार्य शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?