सपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया गया और राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया गया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम किया और अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में किसानों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का काम किया । उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और उनकी आवाज को सदन में उठाने का काम कर रहे हैं । किसानों नौजवानों व्यापारियों आदिवासियों महिलाओं और हर समाज की यदि कोई आवाज उठाने वाली पार्टी है तो वह समाजवादी पार्टी है । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सबसे बड़ा शोषण हो रहा है जिसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा संविधान को खत्म करके हर वर्ग को कमजोर करने की साजिश कर रही है । संगोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल अशोक पटेल अनिल प्रधान त्रिपुरारी गौड़ विजय शंकर जायसवाल विष्णु कुशवाहा राजमणि यादव जितेंद्र शौर्य त्रिपाठी लल्लू भारती परशुराम यादव इमरान खान सत्यम पांडे आदिल अंसारी मिथिलेश कुमार सिंह संतोष पासवान के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?