ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज होगी महत्वपूर्ण सुनवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रयागराज। वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के सर्वे की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई दोपहर 2 बजे जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच करेगी।

वजूखाने के सर्वेक्षण की मांग को लेकर दाखिल याचिका में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) से सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है। मुस्लिम पक्ष ने वजूखाने का सर्वेक्षण एएसआई से कराए जाने का विरोध किया है, जिसमें दलील दी गई है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है।

याचिका में वजूखाने के सर्वेक्षण को विवादित परिसर का रिलिजियस कैरेक्टर निर्धारित करने के लिए बेहद जरूरी बताया गया है। कहा गया है कि शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने खाने के बाकी हिस्से का भी सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। दलील दी गई है कि हाईकोर्ट ने पिछले साल शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

वादिनी राखी सिंह की ओर से याचिका दाखिल की गई है, जिसमें शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने के बाकी हिस्से का सर्वेक्षण कराए जाने की मांग की गई है। याची अधिवक्ता सौरभ तिवारी के जरिए दाखिल की गई है याचिका।

आज होने वाली सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकील भी अपनी दलीलें पेश करेंगे। इस मामले में कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?