ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विकास खंड घोरावल के ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय संगोष्ठी तथा उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी घोरावल द्वारा मां वीणा वादिनि के छवि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर के किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर तथा अविनाश शुक्ला द्वारा बैज अलंकृत कर उप जिलाधिकारी का स्वागत किया गया।सभी उपस्थित ग्राम प्रधान गण का एकेडमिक टीम द्वारा माल्यार्पण एवं बैज अलंकृत करके किया गया।

शिक्षक नेताओं में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अशोक त्रिपाठी महिला शिक्षक संघ की कौसर जहां का भी माल्यार्पण से स्वागत किया गया वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव रहे। विकास खंड के सम्मानित ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, सैकड़ों अभिभावक गण के साथ छात्रों की सहभागिता रही।


व्याख्यान बिंदुओं में डीबीटी पर दीनबंधु त्रिपाठी,शारदा कार्यक्रम धर्मराज सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अखिलेश सिंह निपुण भारत मिशन विनोद कुमार ने तथा बालिका शिक्षा पर अविनाश शुक्ला ने प्रकाश डाला।

ग्राम प्रधान गोविन्द प्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा कराए जाने वाले सहयोग एवं कार्यो पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुलाब दास,राम केवल मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, एसआरजी संजय मिश्रा, राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षक राजकुमार सिंह, श्याम नारायण, दिनेश मिश्र, राजेश, शिवशंकर, अवधेश, वंदना यादव,पूजा गुप्ता,अल्का,निशा मालवीय,सुनील मौर्य, संध्या तिवारी, राजेन्द्र सिंह, श्वेता ठाकुर, सीमा, विजय शंकर आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?