सोबाए चुनाव: अध्यक्ष और महामंत्री  सहित 31 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन प्रत्याशी

13 दिसंबर को पर्चा की जांच, पर्चा वापसी और वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का होगा प्रकाशन

16 दिसंबर को मतदाता सूची का वितरण और 17 दिसंबर को टेंडर मतदान होगा

20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी

प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे चुनाव में आज अंतिम दिन तक कुल 31 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन प्रत्याशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी और कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे 7 प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है। अब इन्हीं पदों पर चुनाव होगा क्योंकि शेष पदों पर लगभग निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

13 दिसंबर शुक्रवार को पर्चा की जांच, वापसी और वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची का वितरण, 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। प्रत्याशियों ने संपर्क कर वकील मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने का आग्रह किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि के कुल 33 लोगों ने पर्चा लिया था, लेकिन सिर्फ 31 लोगों ने ही पर्चा दाखिल किया है। क्योंकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए पुष्पा तिग्गा और संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए गीता गौर ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

इस प्रकार से अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर प्रदीप देव पाण्डेय व संजय कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे अखिलेश कुमार मिश्र व आशुतोष कुमार दुबे, महामंत्री पद के लिए योगेश कुमार द्विवेदी , अखिलेश कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष पद के लिए वंशीधर पाण्डेय, आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू व वीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सूरज वर्मा ने पर्चा दाखिल किया है।

वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए अशोक कुमार मिश्र, पुष्पा तिग्गा,प्रदीप पाण्डेय, सुनील कुमार, सुशील कुमार चौबे व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि 13 दिसंबर शुक्रवार को पर्चा की जांच, पर्चा वापसी के साथ ही वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची का वितरण, 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?