आन लाइन गेम खेलने में कर्ज में डूबे तो लूट लिया पेट्रोल पम्प, तीन लुटेरे गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

लूट का चार लाख 26 हजार 580 रुपये किया बरामद


मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। आन लाइन गेम की लत युवाओं को ऐसी लग रही है कि वह किसी भी अपराध को अंजाम दे रहे है। आन लाइन गेम खेलकर कर्ज में डूबे तीन युवाओ ने लालगंज थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित ज्ञान गंगा फीलिंग स्टेशन में अज्ञात बदमाश द्वारा तमंचा दिखाकर कैश काउण्टर से कैश लेकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा फील्ड यूनिट व थाना लालगंज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के नेतृत्व में एसओजी व सर्विलांस टीम व थानाध्यक्ष लालगंज को निर्देशित किया गया ।


पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना लालगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत पाण्डेयपुर तिराहा ग्राम पगार के पास से लूट की घटना का मुख्य आरोपी अभियुक्त रोशन पटेल पुत्र फौजदार पटेल निवासी मिश्रलहोली थाना को0देहात को गिरफ्तार किया गया । लूट की घटना से सम्बन्धित दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायाल भेजा गया ।


वही पुलिस को पूछताछ में रोशन पटेल ने बताया गया कि ज्ञानगंगा पेट्रोल पंप पर 06 माह पूर्व एक रिश्तेदार के माध्यम से एकाउंटेन्ट की नौकरी मिली थी । इसी दौरान मुझे ऑनलाइन गेम खेलने की आदत पड़ गई, गेम खेलने के दौरान ही मेरा परिचय मेरे ही गांव के आसपास के रंगीलाल उर्फ विशाल तथा निलय सरकार से हुई। हम तीनों लोग मिलकर ऑनलाइन गेम में जीत हार के लिए पैसा लगाने लगे।

इस दौरान हम लोगों के ऊपर काफी कर्ज हो गया था, अत्यधिक कर्ज और ब्याज पर पैसे ले लेने के कारण हम लोग काफी परेशान हो गए थे। कर्ज से मुक्ति पाने के लिये तथा गेम में और पैसा लगाने के नियत से हम लोगो द्वारा पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रची गयी। पेट्रोल पंप पर शनिवार और रविवार को पैसा बैंक में नही जमा होता है, यह पैसा बैंक में सोमवार को जमा होता है जिसकी मुझे जानकारी थी ।

घटना करने के लिए तमंचे तथा चाकू की व्यवस्था रंगीलाल ने की थी तथा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक गांव के ही एक विशाल नाम के लड़के से लिया था । योजना के अनुसार हम लोगो ने 30 नवम्बर को भी एक बार शिव गंगा पेट्रोल पम्प औराई जनपद भदोही में लूट करने गये थे लेकिन सफल नही हुए । पुनः 02 दिसम्बर की रात में हम लोग औराई में शिवगंगा पेट्रोल पंप पर लूट करने का प्रयास किया लेकिन वहां कर्मचारी जाग रहे थे, जिस कारण हम लोग सफल नही हो पाये । जिसके बाद हम लोगो द्वारा लालगंज स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पम्प पर पुनः रात को करीब 04.00 बजे लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद वापस हाइवे पकडकर बरकछा होते हुए अपने घर चले आए। रंगीलाल उर्फ विशाल के घर पर लूट से प्राप्त धनराशि को आपस में बाट लिया गया। लूट का 135000 रूपया हम लोग आनलाइन गेम में हार गए तथा मेरे द्वारा निलय सरकार के हिस्से का 50 हजार रूपया मेरे इण्डियन बैंक भरूहना वाले खाते मे जमा कर दिया गया तथा जमा पैसा को पुनः निलय सरकार के खाता (स्टेट बैंक) में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद शेष नगद धनराशि हम लोग के पास ही है, जिसे आप लोगो द्वारा बरामद कर लिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी:- रोशन पटेल पुत्र फौजदार पटेल निवासी मिश्रलहोली थाना को0देहात, उम्र करीब 22 वर्ष , विशाल बिन्द उर्फ रंगीलाल पुत्र शोभा बिन्द निवासी राजपुर आमघाट थाना पड़री, उम्र करीब-45 वर्ष और नीलय सरकार उर्फ बंगाली दादा पुत्र निर्मल सरकार निवासी बाइरगाजी जनपद नादिया पश्चिम बंगाल, हालपता – देवापुर पचवल थाना को0देहात, उम्र करीब-20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके पास से लूट की धनराशि 223580 रूपये नगद,
लूट की धनराशि बैंक खाता में सीज 68,000 रूपया और आनलाइन गेम में हारी गयी लूट की राशि- 1 लाख 35 हजार रूपये बरामद किया।

इन लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी व सर्विलांस मय पुलिस टीम और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना लालगंज शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?