सिरफिरे आशिक ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मार स्वयं को भी मारी गोली,दोनो की मौत, मचा हड़कम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सूरज मौर्य

हाथरस(उत्तर प्रदेश)। जिले में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेम प्रसंग में नाकाम होने पर अपनी नाबालिग प्रेमिका की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी इसके बाद उसी तमंचे स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। वही दोनों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लड़की के परिवार वालों इस घटना की सूचना पुलिस को दी,सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और दोनो शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

आपको बता देंगे पूरा मामला कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव सरोंठ का है जहां आज दोपहर शिवम उर्फ भोला उम्र 18 वर्ष पुत्र राजन निवासी पिपरामई थाना सादाबाद ने पल्लवी उम्र 16 वर्ष पुत्री यादवेंद्र निवासी गांव सरौंठ की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी,उसके बाद शिवम ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक शिवम् 10 वर्ष से अपनी बहन के घर गांव सरोठ में रह रहा था।मृतक शिवम् का गांव की रहने वाली 10 वीं क्लास की छात्रा पल्लवी से प्रेम प्रसंग था।

वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवम का गांव की ही रहने वाली पल्लवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह पल्लवी पर अपने साथ भाग जाने के लिए दवाब बन रहा था,उस समय पल्लवी की मां भी वहां मौजूद थी।पल्लवी ने शिवम के साथ जाने से इनकार कर दिया तो इस बात से नाराज सिर्फफिरे प्रेमी शिवम ने अपनी प्रेमिका पल्लवी की माँ के सामने ही तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पल्लवी की हत्या करने के बाद शिवम ने उसी तमंचे से खुद को गोली मार ली और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार को सादाबाद हिमांशु माथुर और कोतवाली सादाबाद प्रभारी सत्येंद्र राघव फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए इसके बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ और घटनाओं को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?