पशु तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चकरघट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई पशु तस्करों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज।

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली। जिले के चकरघट्टा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गौवंश तस्करी करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें गैंग लीडर राजेश यादव और तीन अन्य सदस्य शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांगे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह अपने आर्थिक और दुनियावी लाभ के लिए गौवंश तस्करी जैसे अपराध करता था।

पुलिस ने गैंग लीडर राजेश यादव और उसके तीन साथियों बसंतू वियार, करन कुमार और सवरु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए की गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?