बार और बैंच एक रथ के दो पहिया,सामंजस्य बनाये रखना जरूरी:एड.पूनम सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयन्ती

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश अमित वीर सिंह व अन्य न्यायाधीश के साथ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके बाद सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष पूनम सिंह एड ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की सफलता के पीछे नियमों का कठोरता से पालन तथा कानून का सम्मान करना प्रमुख था।

पूनम सिंह एड ने कहा कि बार और बैंच एक रथ के दो पहिये हैं। एक पहिया छोटा और दूसरा बड़ा होगा तो उससे जनता को न्याय नहीं मिल सकता। बार और बैंच दोनों को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरगोविंद चौबे एड ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों तथा आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महामंत्री राजीव सिंह गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालता पाण्डेय, भोला सिंह यादव, अरुण प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र पाण्डेय, ओम प्रकाश पाठक, रमेश राम पाठक, महेंद्र शुक्ला, अरुण मिश्रा, योगेश द्विवेदी, ओम कुमार, अनिल पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, गीता गौर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?