संभल हिंसा के खिलाफ चंदौली में धरना प्रदर्शन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा में पांच मुस्लिम साथियों की मौत के खिलाफ आज मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से पत्रक भी दिया गया।

जिला अध्यक्ष आर्य समाज पार्टी शैलेश कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदन कुमार, जिला सचिव श्याम सुंदर बब्बर, कुमार सोनू निगम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरना स्थल पर और ज्ञापन में शामिल हुए। सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर इस घटना के खिलाफ दुखी हैं और संविधान के अनुसार सबको समान अधिकार देने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ जाति धर्म के नाम पर जुल्म जाती करने के खिलाफ लिखित आगे भी कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?