वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, तीनों के खिलाफ जारी था वारंट।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, तीनों के खिलाफ जारी था वारंट, चकिया धानापुर और चकरघट्टा पुलिस ने की कार्रवाई

संवाददाता लकी केशरी

चंदौली जिले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज जनपद के विभिन्न थानों द्वारा 03 वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।

आपको बता दें कि आज की कार्रवाई में थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटियों में से एक सुनील राम उर्फ सोनू निवासी ग्रा0 तिवई थाना चैनपुर भभुआ बिहार है गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ वाद संख्या 222/2023 में धारा 3/5ए, 5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 429 भारतीय दंड विधान थाना चकरघट्टा में मुकदमा पंजीकृत था।

इसी क्रम में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा मनोज गुप्ता पुत्र गनेश गुप्ता निवासी ग्राम सोनहुली थाना धानापुर जनपद को सम्बन्धित प्रकीर्ण वाद संख्या 888/2022 व वाद सं. 840/2023 धारा 128 CrPC मा0 न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली को उनके घर ग्राम सोनहुली से गिरफ्तार पुलिस में लिया गया।

वहीं, थाना चकिया पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटी दयानन्द श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया, जो थाना चकिया क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 हनुमानगली कस्बा चकिया का निवासी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?