संवाददाता लकी केशरी
नौगढ़ (चंदौली)। में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के बाघी गांव के रहने वाले डॉ. सीडी सिंह के खाते से साइबर ठगों ने 3.5 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित डॉ. सीडी सिंह ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को इन्वर्टर रिपेयरिंग का टेक्नीशियन बताया और खराब इन्वर्टर बनाने के लिए आने को कहा। इस दौरान फोन करने वाले व्यक्ति ने डॉ. सीडी सिंह से उनके मोबाइल पर गए ओटीपी को बताने को कहा। ओटीपी बताने के बाद ठगों ने उनके दो बैंकों के खाते से 3.5 लाख रुपये उड़ा दिए। मैसेज के जरिए पता चलने पर पीड़ित का होश उड़ गया । पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है
और पुलिस जांच में जुटी है।
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान।
(१) संदेह वाले मेल, कॉल या मैसेज को इग्नोर करें।
(२) किसी को भी ओटीपी साझा न करें
(३) एटीएम पिन, नंबर और सीवीवी साझा न करें
(४) किसी अंजान आदमी को डेट ऑफ बर्थ न बताएं






