तीन डीएफओ सहित 6 अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गड्ढा मुक्त सड़को को जांचेगी जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा किया और निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समीक्षा बैठक में अनुपस्थित डीएफओ रेनूकूट, डीएफओ ओबरा, डीएफओ कैमूर वन्य जीव बिहार, आरओ प्रदूषण नियंत्रण, भू-गर्भ वैज्ञानिक,उप श्रमायुक्त पिपरी को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सीएम डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित डीएफओ रेनूकूट, डीएफओ ओबरा, डीएफओ कैमूर वन्य जीव बिहार, आरओ प्रदूषण नियंत्रण, भू-गर्भ वैज्ञानिक, उप श्रमायुक्त पिपरी को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये निस्तारण में लापरवही बरतने वाली अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया जाये।

धान व खाद के वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये और समय समय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया जाये और निरीक्षण आख्या से अवगत कराया जाय। इस दौरान उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद स्तरीय के दौरान तहसील परिसर में वृद्धा, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व आयुषमान कार्ड से सम्बन्धित कैम्प तहसील परिसर में लगाया जाये और मौके पर ही लोगों को पेंशन का फार्म आदि भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को को गड्ढा मुक्त की सूची उपलब्ध करायी गयी है जनपद स्तरीय अधिकारीयों की टीम बनाकर गड्ढा मुक्त सड़को की जांच करा ली जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित क्रय केन्द्रों व एक करोड़ से अधिक लागत वाले निर्माण कार्य की परियोजनाओं का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों के टीम के माध्यम से करा लिया जायें।

इस दौरान शासन के निर्देश के तहत महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्प संख्यक अधिकारी शुधांशू शेखर शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी , अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?