जनपदीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में आज जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित की गई।जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों व असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों द्वारा प्रतिभागिता की गई । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला उद्योग विभाग के उपायुक्त आरoपीo गौतम एवं जिला परियोजना अधिकारी (नेडा) चंद्रशेखर सहित जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिवार की छात्राओं द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय द्वारा कार्यक्रम के समीक्षात्मक उद्बबोधन में विज्ञान विषय के विविध आयामों के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताते हुए समस्त प्रतिभागियों को वैज्ञानिक सोच एवं वैज्ञानिक प्रविधियां से जीवन प्रगति के मार्ग पर बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण की भूमिका का आह्वान किया । इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, जिला कृषि विभाग, सहायक निदेशक रेशम विभाग, ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) सहित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी सहित आईo टीoआईo कॉलेज घोरावल के प्रतिभागियों द्वारा नव विज्ञान आधारित वैज्ञानिक मॉडलों का प्रस्तुतिकरण किया गया साथ ही डॉo पीo केo वर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं डॉ०विजय प्रताप (असिस्टेंट प्रोफेसर) राजकीय इंटर कॉलेज चुर्क सहित अन्य पर्यवेक्षकों द्वारा मॉडलों का अवलोकन कर उन्हें अंक दिए जिसमें प्रथम स्थान राजकीय आईटीआई कॉलेज घोरावल के चंद्रमणि द्वारा निर्मित पावर स्मार्ट बोर्ड मॉडल को (पुरस्कार राशि ₹8000), द्वितीय पुरस्कार (धनराशि ₹5000) राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के नीरज, शनि ,निशांत व ओम प्रकाश द्वारा निर्मित एडवांस एयर प्रेशर पावर प्रोजेक्ट सहित तृतीय स्थान पर (धनराशि ₹3000) राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी के अनंत दुबे, प्रियांशु ,अजीत कुमार द्वारा निर्मित कमोड क्लीनिंग यूनिट सहित कई अन्य सांत्वना पुरस्कार रूप में धनराशि व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । इस आयोजन में सुनील मौर्या, अवधेश सिंह, सौरभ सिंह, जिज्ञासा यादव, शबनम डायट प्रवक्तागण, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, विभागीय अधिकारी गण, माध्यमिक शिक्षा विभाग से कमलेश यादव, विजय दुबे धर्मेंद्र कुमार और भगवती जी सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक एवं जिला विज्ञान क्लब प्रभारी अरविंद सिंह चौहान एवं संचालन सहयोग शिक्षक आनंद त्रिपाठी द्वारा पूर्ण किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?