प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस महिला मोर्चा ने बच्चों में बाटा उपहार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 जवाहर लाल नेहरू की जन्मदिन पर जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय छपका में जाकर बच्चों को बिस्कुट टॉफी, और अन्य सामग्री बाटकर खुशी जाहिर किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि सोनभद्र विंध्य और कैमूर पर्बत श्रृंखला के बीचों बीच स्थित है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पर्वतीय स्थल होने की वजह से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लालनेहरू ने सोनभद्र का स्वीटजरलैंड ऑफ इंडिया का नाम दे डाला था, सन 1954 सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन करने पहुचे थे उस दौरान वो सोनभद्र से काफी प्रभावित हुए थे।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि थी जिसने आधुनिक भारत की नींव रखी।आज हमारा देश इन्ही मजबूत स्तंभों पर खड़ा है। आईटीआई, योजना आयोग, एम्स, आईआईएम, भाभा परमाणुअनुसंधान केंद्र, इसरो, भेल, भिलाई स्टील समेत कई कार्य कर भारत को आगे ले जाने का कार्य किया।
महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष शांति विश्कर्मा ने कहा कि नेहरू जी ने देश को तरक्की की तरफ ले जाने में अतुलनीय योगदान रहा। सोनभद्र जिले के विकास में भी उनका योगदान भी हम सभी को नही भूलना चाहिए।
उक्त मौके ममता, आरती सिंह, फरजाना, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?