रोजगार मेलें में कुल 62 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, नौकरी मिलने से खिले चेहरे।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन (सोनमद्र डिपो) में चालक की संविदा भर्ती एवं लैट्रीक स्टाफींग, नोएडा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, वाराणसी, शिव शक्ति एग्रीटेक लि०, वाराणसी, नुमैक्स स्कील एण्ड मैनेजमेन्ट प्रा० लि० एवं कामाख्या स्पीड प्रा० लि०, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 62 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी सच्चिदानंद, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?