भाजपा सरकार का प्रयास, सस्ते दर पर मिलेगा प्याज : डॉ धर्मवीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। केंद्र सरकार ने आम जनता को सस्ते दर पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए
उपभोक्ता मामले विभाग को दिया निर्देश।उपभोक्ता मामले विभाग की इकाई भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) द्वारा प्याज की महंगाई को देखते हुए रियायती दरों पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्याज की बिक्री शुरू किया हैं। अब सस्ते दर पर प्याज की बिक्री सोनभद्र में भी शुरू कर दी गई है। प्याज बिक्री मोबाइल वैनों को भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को ₹35 रुपया प्रति किलो की दर पर प्याज उपलब्ध कराने का केंद्र सरकार का यह कदम बहुत ही सराहनीय है इससे प्याज की बढ़ रही कीमतों पर काबू रहेगा और घरेलू उपभोक्ताओं को बाजार से कम कीमत पर प्याज उपलब्ध हो सकेगा उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा आटा तेल चावल मसाला सब सस्ते दामों पर आम जनता को उपलब्ध कराती है आज पांच गाड़ियां प्याज लेकर घूम घूम कर सस्ते दामों पर प्याज बेच रहे हैं भाजपा की सरकार आम जनता के सुख सुविधाओं की पूरी चिंता करती है गरीबों को सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले ऐसा रास्ता सरकार बनाती है। इस अवसर पर विनोद केशरी, योगेश सिंह, अखिलेश, बबलू सिंह, अशोक शर्मा, बबलू, अरुण चौबे, मोनू खान, आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?