भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी ने चुप्पेपुर में सदस्यता अभियान चलाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली) । चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चुप्पेपुर में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। इस अवसर पर भीम आर्मी के जिला संरक्षक मास्टर राम चंद्र राम और आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव श्याम सुंदर जी ने शोषित और वंचित लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

मास्टर राम चंद्र राम ने चंदशेखर आजाद रावण के संघर्षों पर प्रकाश डाला और आरक्षण विभाजन पर विशेष रूप से बोले। श्याम सुंदर जी ने कहा कि पार्टी दबंगों द्वारा हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी और संगठित होकर संघर्ष करेगी।


भीम आर्मी संरक्षक ने चंद्रशेखर आजाद रावण के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए आरक्षण विभाजन पर विशेष रूप से बोला। भीम आर्मी का मुख्य उद्देश्य दलितों और बहुजनों के अधिकारों की रक्षा करना है, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, और अल्पसंख्यक समुदाय शामिल हैं।

भीम आर्मी की महत्वपूर्ण बैठक में विधान सभा सचिव अशोक कुमार कनौजिया और कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमर नाथ मौर्य, सुनील कुमार, विद्या सागर, रामलाल बनवासी, विजय कुमार, विजेन्द्र कुमार, बाबूराम भारती, दिलिप कुमार, सतीष कुमार, बनवारी हीरापति भारती छोटे लाल, और गुलाब भारती सहित कई लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अमरनाथ मौर्य ने की और संचालन अशोक कुमार कनौजिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?